दिल्ली महिला समृद्धि योजना 2025 – योग्यता, नियम और कौन आवेदन कर सकता है
दिल्ली सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की गरीब महिलाओं को ₹ 2500 रुपये हर महीने देने के लिए दिल्ली महिला समृद्धि योजना 2025की आधिकारिक घोषणा किया है।
सरकार ने इस योजना के तहत कुछ नियम और शर्तें भी घोषित किए हैं। जो भी महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती है, उसे पात्रता मानदंडको पूरा करना होगा।
दिल्ली महिला समृद्धि योजना में कौन आवेदन कर सकता है?
दिल्ली महिला समृद्धि योजना के तहत आवेदनकरी महिलाओं को हर महीने ₹ 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दिल्ली महिला समृद्धि योजना के नियम व शर्तेंकुछ इस प्रकार हैं:

1. पिछले 5 वर्षों से दिल्ली का नागरिक होना चाहिए
इस योजना के लिए दिल्ली का 5 साल की नागरिकता जरूरी है। सरकार उन गरीब महिलाओं को योजना का लाभ देगी जो कम से कम 5 साल से दिल्ली की नागरिक हैं।
2. बीपीएल कार्ड होना आवशयक
घोषणा के अनुसार बीपीएल कार्ड आधार कार्ड से अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार का स्पष्ट कर चुकी है कि लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके पास बीपीएल कार्ड होंगे।
बीपीएल कार्ड इस बात का प्रमाण है कि कार्डधारक महिलाएँ निम्न आय वर्ग या गरीब स्थिति में रहती हैं। सरकार का मुख्य ध्यान गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े महिलाओं को आर्थिक मदद देना है इसके प्रमाण के लिए बीपीएल कार्ड जरुरी है।
3. आयु सीमा 21 से 59 वर्ष तक
दिल्ली महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है तथा अब आयु सीमा 21 से 59 वर्ष निर्धारित की गई है। कोई भी महिला जो इस आयु वर्ग को पूरा करती है वो योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
4. आधार से लिंक हुआ बैंक खाता
आवेदक महिला के पास अपने नाम का बैंक खाता होना चाहिए साथ ही वह खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
सरकार द्वारा ₹ 2500 रूपये की सहायता राशि सीधे इसी बैंक कहते पर हर महीने दिया जायेगा।
5. दिल्ली महिला समृद्धि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन
दिल्ली महिला समृद्धि योजना के तहत हर महीने ₹ 2500 रूपये प्राप्त करने से पहले प्रत्येक योग्य महिला को दिल्ली महिला समृद्धि योजना में अपना रजिस्ट्रेशनकरना अनिवार्य है।
यह रजिस्ट्रेशन किसी भी रूप में स्वीकारा जायेगा ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों। इस योजना का लाभ उन्ही महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण किया हो।

दिल्ली महिला समृद्धि योजना में कौन आवेदन नहीं कर सकता है?
दिल्ली सरकार ने और भी कुछ नियम जारी किया है जिसके मुताबिक कुछ ऐसे नियम है जिसमें इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
1. सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकते आवेदन
यदि महिला किसी भी सरकारी निकाय में कोई सरकारी नौकरी करती है तो वह दिल्ली महिला समृद्धि योजनाके लिए आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है। उन्हें इस योजना से बहार रखा गया है।
2. परिवार का कोई आयकरदाता
यदि आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर फाइल करता है तो वह दिल्ली महिला समृद्धि योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
3. पेंशनभोगी
अगर महिला पेंशनभोगी है तो वह इस योजना के लिए योग्य नहीं है वह दिल्ली महिला समृद्धि योजना में आवेदन नहीं कर सकती है।
दिल्ली महिला समृद्धि योजना दिल्ली राज्य के लिए महिला सशक्तिकरण योजना है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों का एक समूह दिल्ली महिला समृद्धि योजना पोर्टललॉन्च कर सकती है जिस पर महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी।
इस योजना में आवेदन के लिए ऊपर दर्शाये गए सभी नियम व शर्तों का पालन करना होगा तभी कोई महिला इस योजना का लाभ ले सकती है।