दिल्ली महिला समृद्धि योजना 2026: delhi.gov.in Mahila Samman Yojana 2026

दिल्ली सरकार ने शुरू किया महिलाओं के लिए दिल्ली महिला समृद्धि योजना 2026 जिसके तहत गरीब महिलाओं के ₹ 2500 रुपए हर महीने आर्थिक सहायता दिया जायेगा।

दिल्ली के गरीब महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए यह दिल्ली महिला समृद्धि योजना शुरू किया गया है जिसे अन्तर्जातिक महिला दिवस के दिन शुरू किया गया। इससे सभी गरीब महिलाओं को हर महीने आर्थिक राशि दिया जायेगा।

दिल्ली महिला समृद्धि योजना 2026

इस दिल्ली महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ाना, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना तथा परिवार में उनकी महत्वपूर्ण स्थिति को मजबूत करना है।

जो भी महिला, जिनकी उम्र 21 से 59 वर्ष के अंदर है और वह BPL कार्ड धारक है उन्हें दिल्ली महिला समृद्धि योजना तहत हर महीने ₹ 2500 रूपये की राशि बैंक खाते पर दिए जायेगा।

Delhi Mahila Samman Yojana 2026
Delhi Mahila Samman Yojana 2026

दिल्ली सरकार ने यह घोषणा किया है की यह योजना मूल रूप से गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए महिलाओं के लिए बनाया गया है।

जो भी महिलाएं इस योजना के पात्रता मापदंड के मुताबिक होंगे और उनके पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होंगे उन्हें दिल्ली महिला समृद्धि योजना में नामांकित कर ₹ 2500 रुपए हर महीने दिया जायेगा।

दिल्ली महिला सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन 2026

इस योजना के आवेदन इ-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के द्वारा किया जा सकता है। इसके लिए दिल्ली महिला समृद्धि योजना पोर्टल पर रजिस्टर करने से पहले आपको एक अकाउंट बनाना होगा।

अकाउंट बनाने के बाद आप वेबसाइट पर दी जाने वाली सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। अकाउंट बनाने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1. आपको दिल्ली महिला सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। दिल्ली महिला सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://delhi.gov.in/mahila-samriddhi-yojana/apply

स्टेप 2. ऊपर दिए हुए आधिकारिक वेबसाइट खुल जाने पर सामने एक छोटा फॉर्म (Citizen Registration Form) दिखेगा उसमे आधार कार्ड का बिकल्प चुने और अपना आधार नंबर लिखे। फिर Captcha Code लिखकर Continue बटन को क्लिक करें।

Delhi Mahila Samman Yojana Registration 2026
Delhi Mahila Samman Yojana Registration 2026

स्टेप 3. इसके बाद आपको एक फॉर्म भरना होगा जिसेमें अपनी जानकारी, पता इत्यादि की जानकारी देनी होगी। सब सही से भरने के बाद Continue to Register बटन पर क्लिक करके आगे रजिस्ट्रेशन को पूरा करना होगा।

अब अपना मोबाइल नंबर डालें और जनरेट OTP बटन दबाएँ। कुछ सेकंड के बाद, आपको OTP प्राप्त हो जाएगा। अब लॉगिन पेज पर वापस जाएँ और अपना मोबाइल नंबर और अपने मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें।

Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2026 – Eligibility Criteria, Rules & Who Can Apply
Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2026 – Eligibility Criteria, Rules & Who Can Apply

दिल्ली महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता क्या होगी?

दिल्ली सरकार ने दिल्ली महिला समृद्धि योजना के लिए नियम व शर्तें लागू किया है। सभी आवेदक महिलाओं को इन शर्तों का पालन करना होगा। उन्ही महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जायेगा जो इन शर्तों का मापदंड पूर्ण करते है।

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए पहली शर्त है आवेदक महिला कम से कम 5 वर्षों से दिल्ली की नागरिक हो।
  • महिलाओं को किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी या सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • दिल्ली सरकार महिला समृद्धि योजना गरीब महिलाओं के लिए घोषणा किया है। जो भी महिलाएं गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें इसका लाभ दिया जायेगा।
  • महिला गरीबी रेखा से नीचे (BPL) या EWS श्रेणी अंतर्गत आनी चाहिए।
  • अगर परिवार का कोई भी सदस्य आयकर नहीं देता ओर उस परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से 3 लाख रुपये है तो उस परिवार की महिला को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • महिला की आयु 21 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला पहले से किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही होनी चाहिए।
Delhi Mahila Samman Scheme 2026 for Women
Delhi Mahila Samman Scheme 2026 for Women

दिल्ली महिला सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

दिल्ली सरकार ने दिल्ली महिला समृद्धि योजना के लिए कुछ दस्तावेज निर्धारित किया है। जो भी महिला दिल्ली महिला समृद्धि योजना में रजिस्ट्रेशन करना चाहते है उन्हें इन सभी दस्तावेजों को जमा करना अनिवार्य है।

  1. बीपीएल कार्ड: बीपीएल कार्ड इस योजना के लिए महत्वपूर्ण है, महिलाओं के पास यह कार्ड है तभी इस योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
  2. आधार कार्ड: पहचान के लिए आवेदक का आधार कार्ड आवश्यक है।
  3. निवास प्रमाण पत्र: आवेदकों को निवास का प्रमाण, जैसे मतदाता पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या राशन कार्ड, प्रस्तुत करना होगा।
  4. आय प्रमाण पत्र: श्वेत राशन कार्ड वाले या बिना राशन कार्ड वाले परिवारों को वार्षिक आय का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
  5. बैंक खाता विवरण: आवेदकों को आधार से जुड़े बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। ध्यान रहे यह बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  6. मोबाइल नंबर: पंजीकरण विवरण प्राप्त करने के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर की आवश्यकता है।
  7. फोटो: घोषणा पत्र के अतिरिक्त, आवेदक को एक फोटो भी शामिल करना होगा।
  8. कोई सरकारी नौकरी नहीं: कोई सरकारी नौकरी नहीं होने का प्रमाणपत्र जमा करना होगा।
  9. जाति प्रमाण पत्र: इस योजना के लिए जाति प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण है (यदि आवश्यक हो)।

दिल्ली महिला समृद्धि योजना 2026 दिल्ली के महिला नागरिकों के लिए विशेष योजना है। इस योजना के तहत गरीब और निम्न आय वर्ग के महिलाओं को आर्थिक स्वशक्ति प्रदान किया जयेगा। 

दिल्ली महिला समृद्धि योजना के आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा या इ-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। 

ऑफलाइन के माध्यम से भी इस योजना का रेजिस्ट्रेशन किया जा सकता है और दिल्ली महिला समृद्धि योजना आवेदन फॉर्म भी जारी किया जा सकता है। 

दिल्ली महिला समृद्धि योजना आवेदन फॉर्म के साथ निर्धारित दस्तावेजों को सम्मिलित कर तय किये हुए ऑफिस या कार्यालयों में जमा किया जा सकता है।